LIVE UPDATE

शहरवासियों के नाम शैलेश पांडेय का भावनात्मक पत्र…..कहा – बिलासपुर की जनता मेरा स्वाभिमान, मुझे नहीं पता मैं क्या हूँ, मेरी हैसियत बस आप की खैरियत….

बिलासपुर वासियों के नाम नगर विधायक पाण्डेय की पाति.

बिलासपुर. नगर विधायक और बिलासपुर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने कहा कि,आज की राजनिनीति विभस्त परिस्तिथियों में तब्दील होती जा रही परन्तु मैं विषम परिस्तिथयो में भी डिगने वालो में से नही क्योकि मेरा साथ बिलासपुर की जनता देते आ रही है और उसी विश्वास पर आधार मेरी बुनियाद टिकी है मैं ये भी नही जानता कि नेतागिरी क्या होती है और इसमें मुझे आम जनता से कैसे व्यवहार करना चाहिए मैं तो बस साधारण सी अवस्था लिए आम जन की उपेक्षाओं को लेकर आगे बढ़ रहा हूँ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैं एक सर्वसाधारण व्यक्तित्व जीवन मे रहता हूँ ,न तो मेरे पास अकूट धन संचय है और ना ही मेरे पास सेठगिरी, हाँ यदि मेरे पास है तो मात्र एक प्यार और विश्वास वो भी बिलासपुर की जनता का जो मुझे सदैव विकास और न्याय की परिधिति में संजोय के रखना है।

यहाँ क्या कुछ हो रहा है ,ये बाते मेरी समझ के परे है,
लेकिन मेरा सिर्फ एक उद्देश्य और साधना की है कि मुझे बिलासपुर की तस्वीर बदलनी है। इस दिशा में मैं अग्रसर हूं और मुझे आरोप प्रत्यारोप से किसी प्रकार का भी कोई लेना-देना नहीं है सवाल यह उठता है कि मेरी जनता मुझ पर भरोसा करती है और मैं उसी जनता के बल पर पिछली बार विधान सभा का
चुनाव जीता था। आज फिर उसी जनता के आसरे मुझे फिर एक बार सुअवसर मिला है। बिलासपुर को उस मुकाम पर पहुचाने के लिए मेरी जनता मुझे भरपूर समर्थन के साथ मेरा साथ देगी आज फिर बिलासपुर की जनता से मेरा यह निवेदन है कि मैं सिर्फ बिलासपुर की तस्वीर बदलना चाहता हूं अगर आपका साथ मिला तो मैं बिलासपुर की तस्वीर बदल दूंगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह मेरा वादा ही नहीं वरन मेरा आत्मविश्वास भी है।
मेरा उद्देश्य इसी दिशा में अग्रसर भी है और इसी दिशा में आगे भी बढ़ रहा हूं।
मुझे इस बार फिर मौका देंगे तो मैं आपके शहर की तस्वीर बदलने के अलावा भी कई ऐसे मुद्दे हैं जो कि आपको चुप रहने को मजबूर करते है, मैं जानता हूं मुझे सेठ से मतलब नहीं है। सेठ ने 15 सालों से आपके साथ भावनात्मक गेम खेला और खेल भी रहे हैं।

उन्होंने जो भी किया वह मुझमें नहीं आप खुद जानते हैं । लेकिन सेठ को भी इस बार अब यह एहसास आपको दिलाना है कि जमीनी स्तर का जो एक व्यक्ति हम सभी के लिए सहज उपलब्ध है वह काम कर सकता है। अब बिलासपुर की जनता जान चुकी है कि
सेठ गिरी कितनी भारी पड़ी इसका मतलब सिर्फ सेठगिरी ही होता है। आम व्यक्ति की भीड़ से निकलने वाला हर खास-आम की तकलीफ और दर्द को भी बखूबी समझता हो हमे ऐसा नेतृत्व हमारे नगर के लिए चाहिए, जो एक-एक आदमी का भला चाहता है सेठ आप बहुत सारी योजनाएं बिलासपुर के लिए
लाए बहुत सारे काम भी किये।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैं ये नहीं कहता की आपने काम नहीं किया हां आपने काम किया और विकास भी किया पर आपने जो भी काम किये सिर्फ अपने आभामंडल के परिक्षेत्र के अंर्तगत ही किये आपने उन्ही लोगो को दाना दिया जो कि गरीबो की थाली के हिस्से को अपनी थाली में परोसते है।

मसलन एक योजना आप ही के द्वारा लांच की गई थी
सीवरेज योजना इस योजना से पीड़ित दंश को अभी तक बिलासपुर की जनता झेल रही है ,उसे आप कैसा समझते हैं यह आपका हृदय कभी नहीं समझ पाएगा।

ये बिलासपुर की सबसे बड़ी विडंबना है, और बिलासपुर की जनता आपको इस इस विडंबना का मूक जवाब देगी वह जवाब इतना तगड़ा होगा कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा मैं दोबारा फिर उसी बात पर आप सभी से अपील करता हूं कि बिलासपुर की जनता मुझे साथ दे मैं इस बिलासपुर की तस्वीर बदल दूंगा।

Related Articles