LIVE UPDATE

सेठ अमर के 15 साल के मंत्रित्व काल में रहा सिर्फ झूठ का अम्बार…अब जनता देगी जवाब : शैलेष पांडेय

शहर विधायक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडेय ने भाजपा उम्मीदवार अमर अग्रवाल लगातार महाझुठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सेठ अमर अग्रवाल अपने 15 साल के मंत्रित्व काल झूठ और सिर्फ झूठ बोलते रहे और अभी भी झूठ बोलते हुए शहरवासियो को दिग्भ्रमित कर रहे है ।दरअसल सेठ जी अब “महा लबरा” हो गए है

उन्होंने अरपा नदी को लंदन के टेम्स नदी की तरह बनाने का झूठा वादा शहर वासियों से किया था लेकिन अरपा नदी टेम्स नदी जैसे तो नही बन सका मगर शहर के तमाम नालियों और नालों का गंदा पानी अरपा नदी में जरूर बहाया जाने लगा ।सेठ जी के कार्यकाल में पूरा अरपा नदी गंदगी में तब्दील हो गया

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री पांडेय ने कहा कि सेठ अमर अग्रवाल ने अरपा नदी को टेम्स नदी की तरह बनाने का झूठा सपना दिखाकर फर्जी प्रोजेक्ट के बहाने जनता के करोड़ों रुपए फूंक दिए और इस पैसे से प्रशासनिक अधिकारियों निगम के अधिकारियों को यह कहते हुए प्रचारित कर विदेश यात्रा करवाया गया कि टेम्स नदी के अनुसार ही अरपा नदी का प्रोजेक्ट तैयार कराया जायेगा ।इस तरह सेठ जी ने बिलासपुर की जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया।

श्री पांडेय ने कहा कि सेठ जी और कितना झूठ बोलेंगे ।भाजपा के घोषणा पत्र जिसे भाजपा के लोग प्रधानमंत्री का यशोगान करते हुए “मोदी की गारंटी” बता रहे हैं, उस गारंटी में अरपा पार को नगर निगम बनाने का कोई उल्लेख नहीं है लेकिन सेठ जी सस्ती लोकप्रियता पाने नए नगर निगम बनाने की घोषणा कर ही नहीं रहे बल्कि यह भी दावा कर रहे की निगम चुनाव के पहले ही नया निगम बना दिया जायेगा

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री पांडेय ने कहा कि चूंकि सरकंडा क्षेत्र का दायरा बढ़ गया है इसलिए उस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार को अलग से बजट मंजूर करने की जरूरत है ।नया नगर निगम बनाने के लिए कई तरह की तैयारियों ,परिसीमन आदि की जरूरत पड़ती है और यह सब साल भर के भीतर हो पाना संभव ही नहीं है

प्रश्न उठता है सेठ अमर अग्रवाल क्या अपने आपको भाजपा का मुख्यमंत्री प्रत्याशी मानने लगे है जो इस तरह की घोषणाएं करने लगे है ।झूठ बोलने की भी हद होती है ।सेठ जी जान चुके है कि वे इस बार भी चुनाव हार रहे है इस लिए घोषणा करने में क्या जाता है ।शहर की जनता के सामने इस “महालबरा ” की पोल पूरी तरह खुल चुकी है ।जनता अब सेठ जी पर भरोसा नहीं करने वाली है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles