LIVE UPDATE
Trending

इस्तीफा ब्रेकिंग : ‘जो राम के नहीं, वो किसी के नहीं’, आलाकमान के फैसले से दुखी बिलासपुर की कांग्रेस नेत्री ने दिया इस्तीफा, बोली -“जो राम का नहीं मैं उसके साथ नहीं’

जब से कांग्रेस द्वारा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को अस्वीकार किया गया है, तभी से कांग्रेस पार्टी में बवाल मचा हुआ है। पार्टी के कई नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे सनातन और हिंदू विरोधी बताया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पार्टी के फैसले के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है और कांग्रेस पार्टी से अपना-अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

इसी के चलते सोमवार को बिलासपुर शहर में कांग्रेस नेत्री ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा है कि वह पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ नजर अंदाज करते आ रहे थे, लेकिन अब पार्टी ने मेरे आराध्य प्रभु श्रीराम का ही विरोध कर दिया तो ऐसी जगह मेरे रहने का क्या मतलब है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला कांग्रेस की सदस्य ने दिया इस्तीफा
गौरतलब है कि प्रदेश महिला कांग्रेस सदस्य व शहर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री चित्रलेखा कांसकार ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। इसके लिए उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष विजय पांडेय को भेज दिया है। अपने इस्तीफे के साथ कहा है कि वे बहोत समय से कांग्रेस पार्टी में थी, और उनकी नीतियों को अपनाकर कांग्रेस पार्टी की सेवाएं की। इतना ही नहीं राजीव गांधी के आदर्शों को अपनाकर पार्टी को आगे बढ़ाया लेकिन अब यह संभव नहीं है, क्योंकि आज कांग्रेस वो पहले वाली कांग्रेस पार्टी नहीं रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles