LIVE UPDATE
Trending

CG नियुक्ति ब्रेकिंग : राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए संयोजक और जिलेवार पर्वेक्षक की नियुक्ति, शैलेश पांडेय को मिली जांजगीर की जिम्मेदारी, देखिये पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (PCC) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक एवं जिलेवार पर्वेक्षक की नियुक्ति की है। यह नियक्ति उन जिलों के लिए की गई है, जहाँ से राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी |

बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से गुजरेगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक एवं जिलेवार पर्वेक्षक नियुक्त किया है, जो कि, छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पीसीसी से कॉर्डिनेट करेंगे। पूर्व मंत्री शिव डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, उमेश पटेल को प्रदेश संयोजक बनाया गया है, वहीँ जिलेवार पर्यवेक्षक में रायगढ़ से चंद्रदेव राय,अनिल अग्रवाल, सक्ती से गुरुमुख सिंह होरा, जांजगीर चाम्पा से शैलेश पांडेय, विनय भगत, कोरबा से नोबेल वर्मा, यूडी मिंज, सरगुजा से सफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर से प्रेमसाय सिंह, पारसनाथ रजवाड़े, बलरामपुर से प्रीतम राम, द्वितेन्द्र मिश्रा को जिलेवार पर्यवेक्षक बनाया गया है |

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई में खत्म होगी। यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर भी गुजरेगी, इस दौरान राहुल गांधी करीब पांच दिन तक छत्तीसगढ़ में रुकेंगे। छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सात जिलों से होकर गुजरेगी। जिसका कांग्रेसीजन छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।
बता दें, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में पांच बड़ी जनसभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे। कहीं बेरोजगारों की तो कहीं किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग और महिलाओं की सभाएं होंगी।

Related Articles