LIVE UPDATE
Trending

RBI MPC Meeting 2025: अब लोन होगा सस्ता, EMI भी घटेगी…RBI ने रेपो रेट में फिर की 0.25% की कटौती, आम आदमी को मिलेगी राहत

RBI MPC Meeting 2025: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आम जन को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल, आरबीआई ने बड़ा निर्णय लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने का फैसला किया है। अब रेपो रेट घटकर 6.0% पर आ गई है। आरबीआई के इस बड़े निर्णय से बैंक लोन की ईएमआई पर सीधा असर पड़ने वाला है। इसे लेकर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी है कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट कम करने पर एकमत सहमति बनाई है।

दरअसल, रेपो रेट को परचेज़र एग्रीमेंट रेट भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से कमर्शियल बैंकों को उधार पैसा दिया जाता है। अगर आरबीआई रेपो रेट सस्ता करता है, तो इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होम और कार लोन की ईएमआई में भी कमी आएगी

जानकारी दे दें कि आरबीआई की ओर से यह बड़ा फैसला बुधवार की सुबह लिया गया। दरअसल, एमपीसी की बैठक 7 से 9 अप्रैल तक चली थी, जिसके बाद बुधवार को इस बैठक के निर्णय को जारी किया गया। अब इस निर्णय के बाद लोगों के होम और कार लोन की ईएमआई में भी कमी आएगी। यह दूसरी बार है जब आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इसका अंदाजा पहले से एक्सपर्ट्स द्वारा लगाया जा रहा था। बीते फरवरी की बात करें, तो आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया गया था, जिससे रेपो रेट घटकर 6.50% से 6.25% हो गई थी।

आरबीआई ने 0.25% कटौती का ऐलान किया

वहीं, अब आरबीआई ने 0.25% कटौती का ऐलान किया है, जिससे अब रेपो रेट 6.0% पर आ गई है। जबकि दूसरी ओर, 2023 के जून से रेपो रेट में बड़ी बढ़त देखने को मिली थी। रेपो रेट जून तक 6.50% तक पहुंच गई थी। पिछले 5 सालों में रेपो रेट में कई बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि, बैंकों में जमा दरों में अभी बदलाव की संभावना कम दिखाई दे रही है। बैंकों की ओर से होम लोन, कार लोन और अन्य लोन में राहत दी जा सकती है, हालांकि जमाकर्ताओं को अभी इसका फायदा मिलने की उम्मीद कम है।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान आरबीआई का फोकस ग्रोथ को बूस्ट करने पर है। आरबीआई का महंगाई को कंट्रोल करने का टारगेट 2% से 6% के बीच रहता है। इस समय आरबीआई की कोशिश स्टार्टअप्स और आम जनता को राहत देने पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles