LIVE UPDATE
Trending

Ram Lala Darshan Yojana: मोदी की गारंटी का एक और वादा होगा पूरा, रामलला के ननिहाल से इस दिन चलेगी अयोध्या के लिए निशुल्क ट्रेन

Ram Lala Darshan Yojana अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़वासियों को रामलला के दर्शन कराने के लिए अयोध्या ले जाने के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। 7 फरवरी को अयोध्या केलिए पहली ट्रेन रवाना होगी। जिसके लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद 29 फरवरी को दूसरे चरण की ट्रेन रवाना होगी।

Ram Lala Darshan Yojana दरअसल भाजपा ने अपने घोषणापत्र में श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराने का वादा किया था। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ शुरू की गई है। पहले चरण में 55 साल से ज्यादा के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद अन्य वर्ग के लोगों को जगह दी जाएगी।

मोदी की गारंटी का एक और वादा होगा पूरा

आपको बता दें कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोदी की गांरटी में वादा किया था कि अयोध्या के लिए निशुल्क ट्रेन चलाई जाएगी। प्रदेश से हर साल 20 हजार लोग को निरूशुल्क अयोध्या ले जायेंगे। मेडिकल परीक्षण के बाद ही 75 उम्र वाले लोग जा पाएंगे। वहीं दिव्यांगजनों के साथ इस यात्रा पर परिवार से कोई एक सदस्य साथ भी रहेंगे। बता दें कि इस यात्रा की दूरी लगभग 900 किलोमीटर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज करते हुए SC ने कहा- असम कोर्ट जाइये
April 15, 2026
Pawan Khera Transit Bail: असम के मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में पवन खेड़ा मुसीबतें कम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles