प्रदेश के सभी जिलों में होगा राज्योत्सव : मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद समेत ये विधायक होंगे चीफ गेस्ट, देखें सूची


राज्योत्सव में इस बार खास आयोजन किया जा रहा है, पूरे प्रदेश में 5 नवम्बर को राज्योत्सव मनाया जायेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है, जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की जाएगी, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव वहीं बस्तर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे।

नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 04 से 06 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 2024 में रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक आने वाले यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए BRTS बसों की सुविधा प्रदान की गयी है।

इसके अंतर्गत रायपुर-नवा रायपुर के मध्य संचालित की जाने वाली BRTS बसों को स्पेशल ड्यूटी अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन-डीकेएस भवन-तेलीबांधा-सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड जाने और वापसी में राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी- तेलीबांधा-डीकेएस भवन-रेलवे स्टेशन के लिये बीआरटीएस बसों का संचालन किया जायेगा। यह बसें रायपुर से प्रातः 11.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में चलेंगी।

राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से रायपुर वापसी हेतु दोपहर 12.12 बजे से रात्रि के 11.12 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल में बीआरटीएस बसे उपलब्ध होगी ।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp