LIVE UPDATE

सरपंच बर्खास्त: लाखों की गबन मामले में सरपंच को हटाया गया, कई योजनाओं के कार्य पूरा होने से पहले निकाल लिए राशि

वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में लापरवाही के मामले में सरपंच शत्रुघन चेलक को उनके पद से हटा दिया गया है। मामला महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंबूरडीह की है। जांच में कई गंभीर खामियां सामने आने के बाद न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद द्वारा यह कार्रवाई की गई है। जनपद पंचायत महासमुंद के पत्र के आधार पर परीक्षण पश्चात पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत यह कार्रवाई की गई।

जारी आदेश में बताया गया है कि जनपद पंचायत महासमुंद द्वारा किए गए अभिलेखीय परीक्षण में पता चला कि ग्राम पंचायत बंबूरडीह में वर्ष 2019-20 और 2023-24 की कई योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य आज तक अधूरे पड़े हैं। इनमें अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्रीवाल, सीसी रोड और स्वागत गेट का निर्माण शामिल हैं। हालांकि, इन योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का आहरण पहले ही कर लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सरकारी नौकरियों के नियम में बदलाव: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य…इन 38 पदों के लिए नई योग्यता लागू
CG-सरकारी नौकरियों के नियम में बदलाव: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य…इन 38 पदों के लिए नई योग्यता लागू
May 26, 2026
रायपुर, 26 मई 2026. छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में 16,94,644 के व्यय का विवरण पाया गया, लेकिन संबंधित बिल और वाउचर पेश नहीं किए गए। यह भी सामने आया कि कई महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावों पर सचिव और सरपंच के हस्ताक्षर नहीं थे। बिना पंचायत के प्रस्ताव पारित किए ही कई योजनाओं में धनराशि का उपयोग किया गया।

सरपंच ने अपने जवाब में दावा किया कि निर्माण कार्य बरसात के कारण रुका है, लेकिन जांच अधिकारी इसे संतोषजनक नहीं मान सके। प्रतिवेदन के अनुसार, सरपंच ने बिना उचित निरीक्षण और प्रस्ताव के धनराशि आहरित कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
May 26, 2026
रायपुर 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 (क) और (ख)’के अंतर्गत जांच टीम ने सरपंच शत्रुघन चेलक के इस कृत्य को लोकहित के विरुद्ध माना और उन्हें उनके पद से हटाने का निर्णय लिया। यह आदेश 28 अक्टूबर 2024 को न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा पारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-चलती BMW में गर्लफ्रेंड का डांस VIDEO वायरल: मोबाइल निकालकर डांस करते बनाई रील, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पकड़ थाने ले गई पुलिस
CG-चलती BMW में गर्लफ्रेंड का डांस VIDEO वायरल: मोबाइल निकालकर डांस करते बनाई रील, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पकड़ थाने ले गई पुलिस
May 26, 2026
बिलासपुर 26 मई 2026। बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती BMW कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट और डांस करना युवक-युवती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles