Rahul Gandhi Bharat Jodo Niyay Yatra Chhattisgarh: 8 को रायगढ़ आएंगे राहुल, 11 से पदयात्रा शुरू होगी… पायलट ने तैयारियों पर की चर्चा, पूर्व विधायक शैलेश पांडेय बैठक में शामिल


भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत सांसद राहुल गांधी आठ फरवरी को रायगढ़ आ हैं। वे 8 की रात यहां रुकेंगे। इसके बाद 9 व 10 को दिल्ली जाएंगे और 11 फरवरी से रायगढ़, खरसिया से होते कोरबा तक पदयात्रा करेंगे। बाद उनकी यात्रा ‘ कोरबा से
सरगुजा जाएगी। इसकी तैयारी 2 लेकर अखििल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एव छत्तीसगढ प्रभारी सचिन पायलट ने जिला कांग्रेस कार्यालय सकती में बैठक ली। बैठक में जांजगीर चांपा पर्यवेक्षक शैलेष पांडेय शामिल हुए। बैठक में पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं है बल्कि यात्रा किसान, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं व गरीबों को न्याय दिलाने की यात्रा है। छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

जिला जांजगीर चांपा पर्यवेक्षक ब बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़वासियों को इंतजार है। राहुल गांधी किसान, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों की आवाज उठाने के लिए हजारों किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नता प्रांतपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
सहित विधायक, पूर्व विधायक, विभिन्न संगठनों,
समेत अन्य पदाधिकारी शाभिल हुए।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp