LIVE UPDATE

IAS दुल्हन को हेलीकॉप्टर से ले गया IPS दूल्हा, एक रुपया और नारियल लेकर की शादी, इस अनोखी शादी की स्वागत में उमड़ा पूरा गांव



राजस्थान के भरतपुर से अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने सपना संजोया था कि जब उसकी डॉक्टर बेटी आईएएस बन जाएगी तो शादी के बाद उसे हेलीकॉप्टर से विदा करूंगा और गुरुवार को पिता का यह सपना पूरा हो गया। 1 फरवरी को भरतपुर शहर में जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

IPS देवेंद्र कुमार से की शादी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां भरतपुर के रहने वाले पिता डॉ अमर सिंह सिनसिनवार ने धूमधाम से अपनी आईएएस बेटी डॉ अपराजिता की शादी रचाई। उन्होंने बेटी की शादी IPS दामाद देवेंद्र कुमार के साथ की, जो चूरू के रहने वाले हैं। इसके बाद शादी संपन्न होने के पश्चात कॉलेज ग्राउंड से बेटी और दामाद को हेलीकॉप्टर में बैठाकर विदा किया।

माता- पिता दोनों सरकारी डॉक्टर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव धौरमुई के रहने वाले डॉ अमर सिंह ने बताया कि मैंने सपना देखा था कि जब मेरी पुत्री IAS बन जाएगी तो उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से करूंगा । डॉ अमर सिंह और उनकी पत्नी डॉ नीतन सिनसिनवार पेशे से डॉक्टर हैं। अपराजिता के पिता डॉ. अमर सिंह और माता डॉ नीतन सिंह दोनों ही सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थे, लेकिन सेवानिवृत्ति लेकर दोनों ने अपना खुद का अस्पताल शुरू किया।

पहले डॉक्टर फिर आईएएस बनी बेटी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी बेटी डॉ. अपराजिता ने वर्ष 2011 में नीट की परीक्षा पास की। इसके बाद 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली लेकिन अपराजिता आईएएस बनना चाहती थी। इसलिए उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी की और वर्ष 2019 में वह आईएएस बन गई।

जानिए कौन हैं IAS अपराजिता और IPS देवेंद्र कुमार

डॉ. अपराजिता तीन साल आंध्र प्रदेश कैडर में रहने बाद उत्तर प्रदेश कैडर में आ गई हैं। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। अपराजिता की शादी देवेंद्र कुमार के साथ हुई है, जो चूरू जिले के खसौली गांव के रहने वाले हैं। देवेंद्र कुमार का सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयन हुआ। वह आईपीएस बने जो फिलहाल उत्तर प्रदेश के बनारस में अंडर ट्रेनी आईपीएस लगे हैं।

हेलीकॉप्टर से विदाई उमड़ पड़ा हूजूम

दोनों की शादी विगत रात भरतपुर की एक निजी होटल में संपन्न हुई और इसके बाद आज कॉलेज ग्राउंड से नवदम्पत्ति हेलीकॉप्टर से रवाना हुआ। हेलीकॉप्टर से विदाई होने के चलते यहां इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी लग गई थी। हर कोई इस शादी और अनोखी विदाई को देख हैरान था।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp