छत्तीसगढ़ खबरें
CG शिक्षक ट्रांसफर : छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले, स्कूल शिक्षा विभाग जारी किया लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश में शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक और सहायक शिक्षकों के नाम शामिल हैं। लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित शिक्षकों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। सूची में अलग-अलग जिलों के कर्मचारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
