LIVE UPDATE

PM मोदी कल आएंगे छत्तीसगढ़….चुनाव को लेकर नेताओं से करेंगे चर्चा….कुछ देर रुकने के बाद चुनावी सभा को सम्बोधित करने होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ आएंगे | इस दौरान पीएम मोदी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर बीजेपी के नेताओं से मिलने के बाद ओडिशा के लिए रवाना होंगे | पीएम मोदी करीब पांच मिनट रायपुर में रहेंगे |

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार को ओडिशा में चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे | वे सुबह 9-30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे, जहा पर पांच मिनट तक नेताओं से चर्चा करने के बाद वे ओडिशा के लिए रवाना होंगे |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल और 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगे | इस दौरान प्रधानमंत्री 6 अप्रैल को बालोद में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे | वही फिर 16 अप्रैल को कटघोरा में आमसभा को सम्बोधित करेंगे |

बताया जा रहा है कि प्रदेश के तीन चरणों में होने वाली लोकसभा चुनाव के प्रचार और प्रसार के लिए बीजेपी स्टार प्रचारक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई शीर्ष नेता भी छत्तीसगढ़ में चुनावी सभाएं करेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles