छत्तीसगढ़ खबरें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव रजत जयंती के अवसर पर “कबाड़ से जुगाड़” प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता झलकी


छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहतराई वार्ड नंबर 49 में बी. आर. यादव नगर में छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान मेला आयोजित आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पाँचवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने कबाड़ के समान से प्रोजेक्ट तैयार किया गया था.



इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रोजमर्रा की फेंकी जाने वाली वस्तुओं का उपयोग कर आकर्षक और उपयोगी प्रोजेक्ट तैयार किए। बच्चों की रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील सोच को देखते हुए अभिभावकों और शिक्षकों ने उनकी खूब सराहना की।



इस अवसर पर  हायर स्कूल प्रिंसिपल स्मिता चोपडे. बिजौर संकुल प्रिंसिपल सी.धृतलहरे, सीएसी मनोज सिंह ठाकुर.सीएसी कुछवाहा. किरण सिंह ठाकुर, सुषमा पाठक विद्यालय की प्रधान पाठक   अनिता लक्ष्में के मार्गदर्शन में शिक्षिकाएँ अल्पना तिवारी, ममता साहू, सुनन्दा कुमार, शुभा दुबे, अंजना चौबे, रश्मि पांडेय, प्रियंका चौबे, नेहा श्रीवास्तव और सरोज देवी भास्कर  ने बच्चों को प्रोजेक्ट तैयार करने में सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।



प्रधान पाठक अनिता लक्ष्में ने बताया कि “इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के पुनः उपयोग की भावना को बढ़ावा देना है। विद्यार्थी जब खुद अपने हाथों से किसी अनुपयोगी वस्तु को उपयोगी बना लेते हैं, तो उनमें आत्मविश्वास और नवाचार की भावना विकसित होती है।”



कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ  प्रभात पाठशाला  एनजीवो संचालक महेंद्र सिंह ध्रुव. दीपक मरकाम समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सृजनशील बने रहने की शुभकामनाएँ दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp