Trending

बिलासपुर रेल हादसे में ट्रेन ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, जांच में जुटी तोरवा पुलिस



Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर 2025 को दर्दनाक ट्रेन हादसा हो गया. कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू पैसेंजर ट्रेन रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गई. इस हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे को लेकर रेलवे की जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी है. इस जांच में मृतक लोको पायलट विद्यासागर को दोषी पाया गया है.

ट्रेन ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

वहीं इसमें ट्रेन ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रेलवे अधिकारी ने तोरवा थाने में इसे लेकर शिकायत दी. जिसके बाद FIR दर्ज किया गया है. वहीं तोरवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में लोको पायलट विद्यासागर को पाए गए दोषी

रेल हादसे को लेकर जांच टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है. इस रिपोर्ट के मुताबिक हादसे का ‘जिम्मेदार’ लोको पायलट विद्यासागर है. जांच टीम की ओर से रेलवे को भेजी गई जानकारी में खुलासा हुआ है कि लोको पायलट विद्यासागर को महीने भर पहले ही यात्री ट्रेन चलाने के लिए तैयार किया गया था. इससे पहले लोको पायलट विद्यासागर गुड्स यानी मालगाड़ी चलाता था.

कई तथ्यों की जांच अभी बाकी

रेलवे की जांच टीम को अभी इस हादसे में कई तथ्यों पर जांच करना बाकी हैं. इनमें लोको पायलट के लर्निंग काउंसलिंग और सिग्नल की विजिबिलिटी के अलावा यह भी देखेगी कि लोको पायलट ने कितने किलोमीटर ट्रेन चलाया है और सीखा शामिल है. इसके अलावा इस तरह के कई तथ्यों की जांच होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp