LIVE UPDATE

सीएम के निर्देश पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लाखों की गांजा तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, बैंक एकाउन्ट होल्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भाण्डा फोड़ किया है, दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कार्यवाही की है, दुर्ग जिले मे गांजा तस्करी के हर कड़ी पर पुलिस ने किया कड़ा प्रहार जप्त हुए 45 किलोग्राम गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

5 सितंबर को दोपहर 2.20 बजेे मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि ओड़िशा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी. सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है और पिन्तू नामक लड़का जिसकी हाईट छोटी है और वह नीला कलर का लोवर, जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरा कलर का टी-शर्ट पहना है, जो उक्त गांजा की रखवाली कर गांजा को अवैध रूप से गांजा बिक्री पिन्तू कुमार साहनी एवं जी. सरोजनी दोनों मिलकर कर रहे है।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्रीजी तक पहुंचाना है पैसा”…रेंजर के आरोप से वन विभाग में मचा हड़कंप, SDO का काला चिट्ठा DFO को पत्र में भेजा, SDO बोलते हैं…
मंत्रीजी तक पहुंचाना है पैसा”…रेंजर के आरोप से वन विभाग में मचा हड़कंप, SDO का काला चिट्ठा DFO को पत्र में भेजा, SDO बोलते हैं…
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। नंदनवन पक्षी विहार में पदस्थ संयुक्त वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) के खिलाफ गंभीर आरोप सामने आने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू, हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनीक, महिला आरक्षक श्रेया राजपूत एवं गवाहों के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुंचकर रेड कार्यवाही किये। मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. जी. सरोजनी 2.पिन्तू कुमार साहनीं मिले।

CG Deputy Collector Posting: प्रदेश में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस विधायक के डॉक्टर बेटे की सेवा समाप्त; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सेवा समाप्ति का आदेश, कार्रवाई से गरमाई राजनीति
CG-कांग्रेस विधायक के डॉक्टर बेटे की सेवा समाप्त; सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सेवा समाप्ति का आदेश, कार्रवाई से गरमाई राजनीति
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में एक प्रशासनिक कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चेक करने जी. सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक-पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम, 08 किलो 530 ग्राम, 06 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाइल फोन एवं वहीं पर रखे एक पीला, काला, नीला, सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुड़िया में लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई।

दोनों के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी, अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो गांजा लेकर अपने चार पहिया वाहन दो सफेद रंग के कार में गांजा रखा है। इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह ओड़िशा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रूपए देना बताये।

ये खबर भी पढ़ें…
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल : CM विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान आत्मीयता, संघर्ष और आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ए.बी. साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमत 6,00000 रूपये में ओड़िशा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवाते थे। ऐ.बी. साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें ए.बी. साहनी व अजय साहनी झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया।

तौल करने पर 03 किलो 370 ग्राम गांजा एवं 02 नग मोबाईल फोन मिला एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमत 6,00000 रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक विमल पान मसाला झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकालकर पेश करने पर 03 किलो 380 ग्राम गांजा झोला सहित अखबार में लपेटा हुआ गांजा मिला।

CG NEWS: आकाशीय बिजली गिरने से जवान की मौत, गस्त पर निकला हुआ था जवान

कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमत 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमत 01 लाख रूपये जुमला कीमत 17.5 लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। कार्यवाही में इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव और नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही।

Related Articles