LIVE UPDATE

SSC GD Constable Recruitment 2024: BSF, CISF, CRPF समेत कई पदों के लिए निकली 39000 भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी

SSC GD Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल पद 39 हजार से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD Constable Recruitment 2024: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 नोटिफिफेशन के अनुसार, योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर से 14 अक्टूबर 2024 तक चलेंगे. ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है. इसके बाद करेक्शन विंडो 5 से 7 नवंबर तक ओपन रहेगी. वहीं कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट (CBT) जनवरी-फरवरी 2025 में हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
CM Vishnudeo Sai Delhi Visit : दिल्‍ली में अमित शाह से मिले सीएम विष्‍णुदेव साय, बस्‍तर के विकास की दी जानकारी, गृह मंत्री ने की सराहना
May 14, 2026
CG News: दिल्‍ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अहम बैठक हुई है....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SSC GD Constable Vacancy Details:
BSF: 15654 पद
CISF: 7145 पद
CRPF: 11541 पद
SSB: 819 पद
ITBP: 3017 पद
AR: 1248 पद
SSF: 35 पद
NCB: 22 पद
कुल खाली पदों की संख्या – 39481 पद

10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 01 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट
May 15, 2026
NEET UG Re Exam Date: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2026 री-एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी
जीडी कॉन्स्टेबल पद पर चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे. आयोग द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. सीबीई एक घंटे का होगा, जिसमें 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक सवाल दो नंबर का होगा।

कॉन्स्टेबल की सैलरी
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पद चयनित उम्मीदवारों का पे लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये सैलरी मिलेगी, जबकि एनसीबी में कॉन्स्टेबल पद पर पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये है. आरक्षण के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिक (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Related Articles