LIVE UPDATE

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो का महार‍िकॉर्ड, 900 गोल करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल किया। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एस्टाडियो दा लूज स्टेडियम में खेले गए नेशंस लीग टूर्नामेंट के इस मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया।

2024 में पुर्तगाल के लिए यूरो कप के पांच मैचों में गोल नहीं कर सके रोनाल्‍डो ने क्रोएशिया के खिलाफ मैच के 34वें मिनट में गोल दागकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्‍होंने न्‍यूनो मेंडेस के छोटे से पास पर गजब की फिनिशिंग की।

ये खबर भी पढ़ें…
दांबुला में हाई-स्कोरिंग थ्रिलर: India A ने Afghanistan A को दिया 350 का लक्ष्य, गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई ने झटके 5 विकेट
दांबुला में हाई-स्कोरिंग थ्रिलर: India A ने Afghanistan A को दिया 350 का लक्ष्य, गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई ने झटके 5 विकेट
June 11, 2026
न्यूज़ डेस्क।  दांबुला में खेले जा रहे Tri-Series के दूसरे वनडे मुकाबले में India A ने Afghanistan A के सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Cristiano Ronaldo: जीत के बाद रोनाल्डो ने कहा, “यह बहुत मायने रखता है।” “यह एक ऐसा मील का पत्थर था जिसे मैं लंबे समय से हासिल करना चाहता था। मुझे पता था कि मैं इस संख्या तक पहुंच जाऊंगा, क्योंकि जैसे-जैसे मैं खेलता रहूंगा, यह स्वाभाविक रूप से होता जाएगा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 900 करियर गोल
रियल मैड्रिड- 450
मैन यूनाइटेड- 145
पुर्तगाल- 131
जुवेंटस- 101
अल नासर- 68
स्पोर्टिंग- 5

ये खबर भी पढ़ें…
FIFA World Cup 2026 का आगाज आज, पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा; जानिए भारत में कब और कहां देखें लाइव
FIFA World Cup 2026 का आगाज आज, पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा; जानिए भारत में कब और कहां देखें लाइव
June 11, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ FIFA World Cup 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles