देश - विदेश
Trending

OMG: 11 शादी के बाद नया दूल्हा तलाश रही 52 साल की यह महिला, बचपन से है ‘लड़कों की दीवानी’


भारत में शादी करना बहुत बड़ा डिसीजन माना जाता है. वहीं अमेरिका में एक 52 साल की महिला अब तक 11 बार शादी कर चुकी हैं. सिर्फ यही नहीं अब वह अपने लिए नया दूल्हा तलाश कर रही हैं. इस महिला ने अब तक नौ अलग-अलग पुरुषों से शादी की है.

भाई के दोस्तों से शादी की करती थी कल्पना
‘मिरर यूके’ की खबर के अनुसार, अमेरिका की रहने वाली मोनेट नाम की महिला बचपन से ही ‘लड़कों की दीवानी’ हैं. मोनेट को शादी की लत है. मोनेट बताती हैं कि जब वह छोटी थीं तो तब वह अपने भाई के दोस्तों को बहुत पसंद करती थीं और उनसे शादी करने की कल्पना करती थीं. मोनेट ने अपनी पहली शादी हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के तुरंत बाद ही कर ली थी. तब से लेकर आज तक वह 9 अलग-अलग लोगों से 11 शादी कर चुकी हैं. उनकी कोई भी शादी ज्यादा लंबे टाइम तक नहीं चल पाई. फिलहाल मोनेट एक अदद पार्टनर की तलाश कर रही हैं, जिससे वह अपनी 12वीं शादी कर सकें.

28 लोगों ने अब तक शादी के लिए किया प्रपोज
मोनेट की उम्र इस समय 52 साल है. मोनेट ने TLC न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि उन्हें आज तक 28 लोगों द्वारा शादी के प्रपोजल मिल चुके हैं. मोनेट कहती हैं कि वह इससे भी ज्यादा लोगों से शादी कर सकती हैं. उनका कहना है कि बार-बार शादी टूटने से वह बिल्कुल भी निराश नहीं हैं. फिलहाल मोनेट इस समय 57 साल के जॉन (John) को डेट कर रही हैं. पिछले दो साल से अधिक समय से वह जॉन के प्यार में हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मोनेट जॉन से दो बार शादी कर उन्हें छोड़ चुकी हैं. इसके बाद जॉन फिर से मोनेट से शादी करना चाहते हैं. मोनेट की लत को लेकर जॉन का कहना है कि हम दोनों ऑनलाइन मिले थे. दो बार छोड़ने के बाद भी वह मोनेट से प्यार करते हैं और उनसे 12वीं शादी कर सकते हैं.

मोनेट ने अपने पूर्व पतियों की बताई कहानी
वहीं अपने पूर्व पतियों के बारे में बताते हुए मोनेट कहती हैं कि उनका पांचवें नंबर का पति सबसे अच्छा था. जबकि छठवें नंबर के पति का स्वभाव काफी अच्छा था. इस वजह से उन्होंने उससे दो बार शादी की थी. आठवें नंबर का पति उन्हें ऑनलाइन मिला था. वहीं वह अपने दसवें नंबर के पति को स्कूल के टाइम से ही जानती थीं.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp