Minimum Support Price: धान का समर्थन मूल्‍य बढ़ा : मोदी कैबिनेट ने लिया फैसला, जानिये… कितनी बढ़ाई गई है MSP


MSP Hike- प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मीटिंग हुई. कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज कुल 5 फैसलों को मंजूरी दी गई है. इसमे सबसे अहम फैसला किसानों के लिए है. कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए एमएसपी को मंजूरी दी गई है.

MSP Hike- केंद्रीय मंत्री के मुताबिक इस फैसले से किसानों के खाते में 2 लाख करोड़ रुपये जाएंगे जो कि पिछले साल के मुकाबले 35 हजार करोड़ रुपये ज्यादा होंगे.फैसलों के अनुसार धान की एमएसपी 2183 रुपये प्रति क्विन्टल से बढ़ाकर 2300 रुपये प्रति क्विन्टल की गई है. मक्का की एमएसपी 2090 रुपये प्रति क्विन्टल से बढ़ाकर 2225 रुपये प्रति क्विन्टल हुई है.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp