LIVE UPDATE

NSUI का हल्लाबोल: NSUI प्रदेश सचिव रंजेश सिंह का भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल, SDM को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर, 29 नवंबर 2024:अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया था। लेकिन मुलाकात से पहले ही पुलिस ने उन्हें उनके घर से उठाकर हिरासत में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रंजेश सिंह ने बताया कि उन्होंने सचिव प्रसन्ना आर से मिलकर विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति में हो रही अनियमितताओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई थी। उनका कहना था कि यदि मुलाकात संभव नहीं होती, तो वे शांतिपूर्ण तरीके से काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराते।
पुलिस ने सुबह रंजेश सिंह को उनके घर से हिरासत में लिया और उन्हें मोपका चौकी ले जाया गया। वहां उन्हें करीब 6 घंटे तक बैठाए रखा गया। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे उन्हें रिहा किया गया। इस घटना ने एनएसयूआई कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिहा होने के बाद, रंजेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम बिलासपुर, पीयूष तिवारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति में हो रही देरी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बस्तर विश्वविद्यालय में केवल दो दिनों में स्थाई कुलसचिव की नियुक्ति हो गई थी, लेकिन अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में यह प्रक्रिया वर्षों से अटकी हुई है।



इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के कई छात्र नेताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें पुष्पराज साहू, प्रदीप सिंह, करन यादव, विन्नी विश्वकर्मा, यशोदा वारे और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

एसडीएम पीयूष तिवारी ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सचिव उच्च शिक्षा विभाग से रंजेश सिंह की मुलाकात सुनिश्चित की जाएगी और विश्वविद्यालय में चल रहे मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *