नर्स की शिकायत पर रामकृष्ण हॉस्पिटल के संचालक पर FIR; शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण का आरोप, आरोपी फरार


राजनांदगांव/छुरिया। छत्तीसगढ़ के छुरिया में एक निजी अस्पताल के संचालक पर वहां काम करने वाली नर्स ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। नर्स की शिकायत पर छुरिया पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अस्पताल संचालक फरार बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छुरिया स्थित श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स ने अस्पताल के डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर करीब चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी की बात पर बदल गया रुख, नर्स ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित नर्स के मुताबिक, जब उसने अस्पताल संचालक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने कथित तौर पर विवाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद नर्स ने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

अस्पताल संचालक पर FIR, आरोपी की तलाश जारी

छुरिया थाना प्रभारी अनुराग सोनवानी के मुताबिक, नर्स की शिकायत पर अस्पताल के संचालक-डायरेक्टर मिथिलेश पिता प्रहलाद साहू, निवासी सीताबर्डी, थाना छुरिया के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp