मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौरा : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ के ग्रीन फ्यूचर का प्लान! Gardens by the Bay से सीख लेकर नवा रायपुर में बनेगा बॉटनिकल गार्डन


रायपुर, 4 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे में छत्तीसगढ़ के लिए ग्रीन डेवलपमेंट और ईको-टूरिज्म को लेकर अहम चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विश्वप्रसिद्ध Gardens by the Bay के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में बागवानी, संरक्षण, अर्बन ग्रीनिंग और ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने Gardens by the Bay के जनरल मैनेजर, मास्टर प्लानिंग जेसन येओ और डायरेक्टर लिम चियाप सॉन्ग से मुलाकात की।

सिंगापुर मॉडल से नवा रायपुर को मिलेगा ग्रीन टच

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि Gardens by the Bay के अनुभव और वहां अपनाए गए मॉडल से सीख लेकर नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी बेहतर ग्रीन स्पेस विकसित करने की संभावनाओं पर काम होगा।

सरकार का फोकस ऐसे ग्रीन स्पेस विकसित करने पर है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहरों की खूबसूरती, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को भी बढ़ावा दें।

ग्रीन स्पेस से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

मुख्यमंत्री के मुताबिक बॉटनिकल गार्डन और बेहतर ग्रीन स्पेस विकसित होने से छत्तीसगढ़ में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही हॉर्टिकल्चर, पर्यटन, प्रबंधन और इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

साय ने कहा कि सिंगापुर के बागवानी, संरक्षण और ईको-टूरिज्म के अनुभव छत्तीसगढ़ के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ की मौजूदगी

मुख्यमंत्री साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर हैं। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के नामांकन पर छत्तीसगढ़ को SING Forum 2026 के उद्घाटन संस्करण में भाग लेने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस फोरम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

फोरम के जरिए भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार, निवेश और कारोबारी साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल भी इस मंच के माध्यम से राज्य की निवेश संभावनाओं और विकास के अवसरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखेगा।

मुख्यमंत्री साय का संदेश—ग्रीन डेवलपमेंट बनेगा विकास का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि Gardens by the Bay से मिली सीख का इस्तेमाल केवल एक परियोजना तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका लाभ नवा रायपुर के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्पेस विकसित करने में लिया जा सकता है।

बॉटनिकल गार्डन, अर्बन ग्रीनिंग और ईको-टूरिज्म को जोड़कर सरकार पर्यावरण, पर्यटन और रोजगार—तीनों क्षेत्रों को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रही है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp