महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


– महतारी वंदन योजना पर CM साय ने कहा—महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बढ़ रहा आत्मविश्वास

रायपुर, 22 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो भागों में प्रकाशित इस पुस्तक में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की कहानियों, अनुभवों और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों को संकलित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल देने के साथ उनके आत्मविश्वास और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को भी मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी जनकल्याणकारी योजना की वास्तविक सफलता उसके लाभार्थियों के जीवन में दिखाई देने वाले बदलावों से मापी जाती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। योजना की 30 किश्तों के माध्यम से अब तक करीब 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, पोषण, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों और बचत जैसे कार्यों में कर रही हैं। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं में आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है।

‘जमीनी दस्तावेज है पुस्तक’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री साय ने ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ को योजना के सामाजिक प्रभाव का जमीनी दस्तावेज बताते हुए लेखिका निशा द्विवेदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुस्तक में महिलाओं के अनुभवों को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिससे योजना के वास्तविक प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने भी पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें योजना से लाभान्वित महिलाओं की संवेदनाओं और अनुभवों को शब्द दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करना और उनके जीवन में आए बदलावों को पुस्तक के रूप में संजोना चुनौतीपूर्ण कार्य है।

लेखिका निशा द्विवेदी ने बताया कि पुस्तक के दोनों भागों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की उन महिलाओं की कहानियां शामिल की गई हैं, जिन्हें महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल मिला। पुस्तक में यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि नियमित आर्थिक सहायता ने महिलाओं की दैनिक जरूरतों के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता को किस तरह प्रभावित किया।

विमोचन कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल, गौरी शंकर श्रीवास, शताब्दी पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिला पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp