श्रावण मास में CM साय ने किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर, 22 अगस्त 2026। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
मुख्यमंत्री साय ने पूर्ण विधि-विधान के साथ शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए भगवान शिव से मंगल कामना की।
रुद्राभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित रहे। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख-शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।