CG Teeja-Pora: CM हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- ‘हमारी बहनें बन रही हैं लखपति’, महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना का किया जिक्र


रायपुर, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आज तीजा-पोरा पर्व की धूम है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में विशेष तीजा-पोरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिली। महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य कर तीजा-पोरा की परंपराओं को जीवंत किया।

‘हमारी बहनें लखपति बन रही हैं’- CM साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण और सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी बहनें अब लखपति बन रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने तीजा पर्व की भावनात्मक परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि आज कई बहनों को अपने मायके की याद आ रही होगी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से आत्मीय अंदाज में कहा कि वे अपने भाई के यहां आई हैं।

रिश्तों और संस्कृति से जुड़ा है तीजा-पोरा

CM साय ने कहा कि तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। तीजा माताओं-बहनों, परिवार और रिश्तों से जुड़ा पर्व है, जबकि पोरा हमारे अन्नदाता किसानों, खेती और पशुधन के सम्मान का पर्व है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व केवल त्योहार नहीं हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का माध्यम भी हैं। इन पर्वों से समाज में आत्मीयता, भाईचारा और समरसता मजबूत होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में तीजा-पोरा पर्व मनाया। गीत-संगीत और नृत्य के बीच मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की खास झलक दिखाई दी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी प्रदेश की महिलाओं को तीजा-पोरा की शुभकामनाएं दीं और सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं की जानकारी साझा की।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp