LIVE UPDATE

प्रेमी जोड़े ने लगाई मौत को गले, फैला सनसनी…जानिए क्या है वजह

कांकेर। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा में एक प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर लिया है, सुबह ग्रामीणों ने दोनों की लाश को खेत में पड़े देखकर इसकी सुचना पुलिस को दी, पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,

मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी नाना के घर रहकर पढाई लिखाई करती थी,इसी दौरान के गांव के ही एक लड़के के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध था , जिस रात दोनों ने आत्महत्या किया था उसी रात युवती की सगाई किसी और लड़के के साथ हुआ था , जो लड़की को बिलकुल पसंद नहीं था , लड़की के भाई ने पुलिस को बताया की उसकी बहन इस सगाई से खुश नहीं थी ,

ये खबर भी पढ़ें…
ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी रेड, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा
ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी रेड, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा
April 24, 2026
रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका की भाई राजकुमार दर्रो ने पुलिस को बताया, मेरी 20 साल की बहन शांती की सगाई 15 जून को हुई थी. सगाई के बाद से वह खुश नहीं थी. उसका गांव के सोनू कोमरा के साथ कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सगाई की रात ही सोनू ने शांति को गांव से बाहर धरमूराम आंचला के खेत में बुलाया. यहां दोनों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव आपस में लिपटे हुए एक खेत में मिले. शांति हमारे साथ न रहकर नाना नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रह रही थी. वह वहां पढ़ाई कर रही थी. उसकी सगाई नाना नानी के घर में ही हुआ था

सगाई के बाद सगाई की रात ही प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने रात में गांव से बाहर धरमूराम आंचला के खेत में बुलाया, जहां दोनों ने यह फैसला लिया कि अगर दोनों एक साथ इस दुनिया में जी नहीं सकते, एक साथ दुनिया को अलविदा तो कह सकतें हैं, दोनों को एक दूसरे से जूदा होकर जीना मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने एक साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद दोनों रात भर खेत में तड़पते रहे। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन गांव के ही खेत में दोनों का शव पड़ा मिला , ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
April 24, 2026
पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही होगा गांवों का विकास: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज;  CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
राघव चड्ढा के BJP जॉइन करने से CG में सियासी बयानबाजी तेज; CM साय ने किया स्वागत, तो भूपेश बोले- ‘AAP है BJP की B टी
April 24, 2026
रायपुर, 24 अप्रैल 2026। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha के आधिकारिक रूप से Bharatiya Janata Party में शामिल होने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles