LIVE UPDATE

Liquor Home Delivery : अब चखने के साथ शराब की भी होगी होम डिलीवरी! Swiggy, Zomato, BigBasket से जल्द घर बैठे मंगा सकेंगे शराब, होगी होम डिलीवरी

Liquor Home Delivery. शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है, अब शराब के लिए आपको शराब दुकान पर जाकर लम्बी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगा, बल्कि आप घर बैठे शराब आर्डर कर सकेंगे, एक आर्डर करने पर कुछ मिनटों में ही शराब आप तक पहुंच जाएगा, स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट जैसे ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म जल्द ही बीयर, वाइन और लिकर जैसे कम अल्कोहल वाले पेय पदार्थों की डिलीवरी शुरू करने जा रहे है ।

इन राज्यों में मिलेगी यह सुविधा
Swiggy, Zomato, Blinkit और BigBasket जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, केरल और गोवा जैसे राज्यों में शराब की होम डिलीवरी शुरू करने वाले हैं। हालांकि, यह सुविधा अभी पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की जाएगी और कुछ ही महीनों में सभी राज्यों में उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिनटों में मंगवा सकेंगे शराब
रिपोर्ट्स की मानें तो अगले कुछ महीने में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म स्विग्गी, जोमेटो ब्लंकिट और बिग बास्केट आपके दरवाज़े पर शराब ऑर्डर कर करेंगे, जिसके चलते आप घर बैठे मिनटों में शराब ऑर्डर कर सकेंगे, लेकिन ये सेवा अभी कुछ राज्यों के लिए ही है. चलिए आपको बता देते हैं, कौन से राज्यों में आप शराब की होम डिलीवरी कर सकेंगे ।

दिनकर वशिष्ठ का बयान
स्विगी के कॉर्पोरेट मामलों के उपाध्यक्ष दिनकर वशिष्ठ ने ऑनलाइन डिलीवरी मॉडल के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मॉडल्स में पूरी ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, उम्र की पुष्टि और नियमों का पालन होता है। इसके अलावा, ऑनलाइन तकनीक सरकार और एक्साइज नियमों के अनुसार काम करती है, जैसे समय की पाबंदी, ड्राई डे और जोनल डिलीवरी के नियम, सबकुछ अच्छे से फॉलो होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
खान सर कोर्ट पहुंचे, सरेंडर की अटकलें तेज; फायरिंग केस में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
खान सर कोर्ट पहुंचे, सरेंडर की अटकलें तेज; फायरिंग केस में बढ़ी कानूनी मुश्किलें
June 6, 2026
पटना, 6 जून 2026। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के संचालक फैसल खान (खान सर) शनिवार को पटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फायदे-नुकसान का आकंलन
शराब की होम डिलीवरी को लेकर फिलहाल नफा-नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. इसके लिए ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म, शराब कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब शराब की होम डिलीवरी की जा रही है. इससे पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में पहले से ई कॉमर्स कंपनियां अल्कोहल की होम डिलीवरी करती है. दरअसल बड़े शहरों में लोगों के बदलते लाइफस्टाइल, बढ़ती आबादी और उकी जरूरतों को देखते हुए अल्कोहल की होम डिलीवरी पर विचार किया जा रहा है ।

ये खबर भी पढ़ें…
TEDx Jaipur के मंच पर छलका संघर्ष का सफर: “दो महीने मेहनत नहीं, जान लगा दी थी… पर जान निकला नहीं” : आचार्य संदीप द्विवेदी
TEDx Jaipur के मंच पर छलका संघर्ष का सफर: “दो महीने मेहनत नहीं, जान लगा दी थी… पर जान निकला नहीं” : आचार्य संदीप द्विवेदी
June 6, 2026
बिलासपुर/जयपुर। सपनों को सच करने की कीमत क्या होती है? संघर्ष आखिर कितना कठिन हो सकता है? और एक छोटे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles