क्या चीफ सेलेक्टर बनेंगे रवींद्र जडेजा? BCCI के पोस्ट पर पूछ लिया आवेदन का तरीका


Ravindra Jadeja Reply On BCCI Post: अजीत अगरकर का टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है जिसके बाद बीसीसीआई ने नए चयनकर्ता की तलाश शुरू कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी जारी की है. इसी बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बीसीसीआई के इस पोस्ट पर कमेंट कर पूछ लिया है कि चीफ सेलेक्टर पद के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? जडेजा के इस कमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

रवींद्र जडेजा ने पूछा आवेदन का तरीका

दरअसल, अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चीफ सेलेक्टर के खाली पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए. बोर्ड के इस पोस्ट पर हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने बेहद ही मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा,What The Procedure? यानी आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है? जाहिर तौर पर जडेजा का यह कमेंट मजाक में था. लेकिन उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

क्या चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं जडेजा

जडेजा के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा तेज कर दी है. फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या जडेजा सच में चीफ सेलेक्टर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं? तो इसका जवाब है नहीं. बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक अगर कोई क्रिकेटर क्रिकेट में सक्रिय है तो वह चयन समिति या चीफ सेलेक्टर पद पर नियुक्त नहीं हो सकता. चीफ सेलेक्टर पद के लिए आवेदक का सभी तरह से क्रिकेट से कम से कम 5 साल पहले संन्यास लेना जरूरी है. जडेजा अभी भी टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. ऐसे में वह फिलहाल चीफ सेलेक्टर पद के लिए योग्य नहीं हैं.

अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारत का प्रदर्शन

अजीत अगरकर ने साल 2023 में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. अगरकर की अगुवाई में चयन समिति ने लगातार 3 ICC ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया का चयन किया. भारत ने उनके ही कार्यकाल में टी20 वर्ल्ड कप 024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp