LIVE UPDATE

ITR भरने के लिए मिला और समय, सरकार ने एक महीने बढ़ाई डेडलाइन

अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख नजदीक आने से चिंताओं में डूबे हुए हैं, तो निश्चिंत रहिए. आय कर विभाग ने आईटीआर भरने की डेडलाइन एक महीने और बढ़ा दी है, केंद्र सरकार ने आईटीआर भरने के लिए 31 अगस्त तक समय दे दिया है |
वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी, वित्त मंत्रालय ने कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की ड्यू डेट आगे बढ़ा दी है, टैक्स पेयर्स की संबंध‍ित श्रेण‍ियों की खातिर इसे 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया है |

इस तरह आपके पास अब एक और महीना है, इस दौरान आपको कोई भी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है और आप आराम से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं |
बता दें कि आप इनकम टैक्स रिटर्न  ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से भर सकते हैं. आईटीआर भरने के लिए आपको अपनी आय से जुड़े सभी दस्तावेजों को तैयार करना होगा. इसमें आपकी कंपनी की तरफ से मिला फॉर्म 16, बैंक अकाउंट डिटेल, इंटरेस्ट सर्टिफ‍िकेट और लोन डिटेल भी शामिल है |

ये खबर भी पढ़ें…
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
ईंधन संकट पर PM मोदी की बड़ी बैठक: ईंधन सप्लाई से लेकर महंगाई तक राज्यों को दिए सख्त निर्देश
March 27, 2026
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार शाम देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, खासकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि इसके साथ ही यह भी याद रखें कि इस बार अगर आप ने आईटीआर ड्यू डेट के बाद भरा, तो आप पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है, ड्यू डेट के तहत आईटीआर न भरने पर आप पर 5 हजार रुपये तक पेनल्टी लगाई जा सकती है |
इसके अलावा आपको इनकम टैक्स एक्ट की अलग-अलग  धाराओं के तहत नोटिस भी जारी किए जा सकते हैं.  इसलिए आईटीआर भरने के दौरान अपनी आय से जुड़ी सभी और सही जानकारी जरूर दें, अगर आप वेतनभोगी हैं, तो आपको आईटीआर 1 अथवा सहज फॉर्म भरना होगा |

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles