LIVE UPDATE

कलेक्टर दयानन्द का मिशन ग्रीन अभियान पहुंचा पेंड्रीडीह!….पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में हुआ पौधरोपण, बेहतर कल के लिए आज पौधरोपण आवश्यक : कौशिक

कलेक्टर पी दयानन्द का मिशन ग्रीन बिलासपुर पेंड्रीडीह पहुंचा | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने परिसर में 1 हजार पौधे लगाकर मिशन को आगे बढ़ाया | इसमें 5 सौ फलदार पौधे एवं 5 सौ पोषण वाटिका के पौधे लगाए गए ।

पिछले कुछ दिनों से बिलासपुर कलेक्टर पी दयानन्द जिले को हराभरा करने के लिए मिशन ग्रीन बिलासपुर का अभियान छेड़े हुए हैं | अभियान के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत पेंड्रीडीह के हाईस्कूल परिसर में 1 हजार पौधे लगाए गए । इसमें 5 सौ फलदार पौधे एवं 5 सौ पोषण वाटिका के पौधे लगाए गए ।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,  कलेक्टर  पी दयानंद ने पौधारोपण किया।  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए आज वृक्षारोपण करना बहुत ही आवश्यक है । जिस तरह से पर्यावरण अंसतुलित होता जा रहा है उसके लिये बड़ी मात्रा में वृक्षारोपण आवश्यक है । भ-ूजल स्तर दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है । हम सबको वृक्षारोपण के साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर वृक्षारोपण पर आयोजित चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles