LIVE UPDATE

IPS ने हेड कॉन्स्टेबल से ली घूस: केस से नाम हटाने के लिए मांगे 10 लाख रुपए, एसीबी ने देर रात आईजी होमगार्ड के खिलाफ दर्ज की FIR

एसीबी के पूर्व डीआईजी विष्णुकांत पर 9.50 लाख रुपए रिश्वत लेने का केस दर्ज किया है। IPS विष्णुकांत पर 3 साल पहले रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए हेड कॉन्स्टेबल का नाम केस से हटाने की एवज में रिश्वत लेने का आरोप है। एसीबी ने यह केस एएसपी एसीबी ललित किशोर शर्मा की रिपोर्ट आने पर दर्ज की है।

राजस्थान में एक सप्ताह के भीतर ही एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए IG होमगार्ड के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है। देर रात एसीबी ने 9.50 लाख की घूस लेने के मामले में IG होमगार्ड विष्णुकांत सहित तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही एसीबी ने दूदू कलेक्टर हनुमान मल ढाका के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की थी, लेकिन यह कार्रवाई लीक हो गई। जिसके बाद एसीबी ने मामले से जुड़े अनुसंधान अधिकारी को पद से हटा दिया। वहीं बुधवार देर रात एसीबी ने IG होमगार्ड विष्णुकांत पर भी FIR दर्ज कर ली। विष्णुकांत पर DIG एसीबी रहते हुए परिवादी से 10 लाख रुपए की घूस मांगने का मामला चल रहा था। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( यथा संशोधित 2018) में आरोपीगंण- विष्णु कांत, तत्कालीन उपमहानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हाल महा निरीक्षक पुलिस गृह रक्षा राजस्थान जयपुर के विरुद्ध (प्राथमिक जांच संख्या 38/2023 ) फिर दर्ज की गई।

एफआईआर जयपुर  एसीबी में दर्ज की गई । शिकायतकर्ता सत्यपाल पारीक ने तीन व्यक्तियो विष्णुकांत, सरदार सिंह और प्रताप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। यह अपराध एक वित्तीय लेनदेन से संबंधित है जिसमें जिसमें से 9.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *