LIVE UPDATE

16 हजार फीट की ऊंचाई से गिरा iPhone…. फ्लाइट से गिरा iphone, फिर भी नहीं आई खरोंच, उठाकर देखा तो ऑन मिला

iPhone fell down 16,000 feet: iPhone Fell Down From 16000 Feet: एप्पल का कितना जलवा है ये तो आप सभी जानते ही होंगे. वहीं अगर इसके iPhone’s की बात करें तो उसकी मजबूती की सब काफी तारीफ करते हैं. ये कितना भी गिर जाए या पानी में ही क्यों न भीग जाए. इसके डैमेज होने के चांसेस काफी कम होता है. ऐसे कई एग्जांप्लस हमने देखें हैं, जहां आईफोन्स महीनों पारी में पड़े रहते हैं लेकिन फिर भी चलने लगते हैं. ठीक ऐसा ही एक किस्सा है अकासा एयरलाइंस का, जहां इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी डिवाइस नहीं टूटा और वर्किंग कंडीशन में था. इस घटना के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए. आइए जानते हैं क्या है मामला.

कहां की है घटना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट ASA 1282 पर हुआ. यह फ्लाइट पोर्टलैंड ओरेगन से ओंटारियो कैलिफोर्निया जा रही थी. हवा में अचानक विमान की खिड़की टूट गई और कई चीजें नीचे गिर गईं. इनमें एक iPhone भी शामिल था. फोन करीब 16,000 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा. सीनथन बेट्स नाम के शख्स ने सड़क किनारे गिरा iPhone उठाया. डिवाइस पर एक खरोंच तक नहीं थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
Dhurandhar 2 Trailer: हौसला, ईंधन, बदला…पहले पार्ट से भी ज्यादा खतरनाक है ‘धुरंधर-2’, रूह कंपा देंगे कई सीन्स
March 7, 2026
Dhurandhar 2 Trailer Out: धुरंधर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर आज 7...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेट्स ने इस अप्रत्याशित घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि उन्हें सड़क पर एक iPhone मिला, जो अभी भी एयरप्लेन मोड में था. आधी बैटरी बाकी थी और अलस्का एयरलाइंस की ASA1282 फ्लाइट के बैगेज क्लेम के लिए ओपन था. उन्होंने लिखा कि यह फोन 16,000 फीट ऊंचाई से गिरा और एकदम ठीक है! जब मैंने एनटीएसबी को इसकी सूचना दी तो जोए ने बताया कि यह दूसरा फोन है जो उन्हें मिला है, मगर दरवाजा अभी तक नहीं मिला!

कौन सा आईफोन मॉडल है? 

यह आईफोन का कौन सा मॉडल है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन बेट्स द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह iPhone 14 Pro या iPhone 15 मॉडल हो सकता है, क्योंकि तस्वीर में डायनेमिक आइलैंड नॉच दिखाई दे रहा है. तस्वीर में यह भी दिख रहा है कि जब यह फोन मिला था तब यह एयरप्लेन मोड और SOS मोड में था. सबसे बड़ी बात ये है कि हजारों फीट से गिरने के बावजूद भी यह फोन पूरी तरह से ठीक है.

ये खबर भी पढ़ें…
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
दबंग आईपीएस का रोमांटिक अंदाज! IPS अंशिका को गोद में उठाकर डांस…सगाई हुई, रिंग पहनाकर गले लगाया; चल प्यार करेगी…गाने पर जमकर नाचे…Video Viral
March 28, 2026
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma wedding: यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी संभल के आईपीएस केके बिश्नोई (KK Bishnoi) और बरेली की एसपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles