LIVE UPDATE
Trending

छत्तीसगढ़ में सामुदायिक भवन के नाम पर बना रहे थे चर्च, गरजा प्रशासन का बुलडोजर, मौके पर पुलिस बल तैनात



रायपुर, 26 जून 2026. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट पॉल स्कूल में बड़े स्तर पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था. जिसके बाद हिंदू संगठनों ने यह आरोप लगाया कि सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च बनाया जा रहा है. जिसके बाद नगर निगम की टीम आज सुबह मौके पर पहुंची. अब निर्माणाधीन भवन को तोड़ने का काम किया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में स्कूल के आसपास आवाजाही बंद कर दी गई है. पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, निगम प्रशासन जिस जगह पर कार्रवाई कर रहा है.
आरोप लगाया गया था कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है. इसी मामले को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है.कार्रवाई के दौरान परिसर तक पहुंचने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
मौके पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी
सेंट पॉल स्कूल परिसर में कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर, एडीसीपी और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन की टीम की निगरानी में बुलडोजर के जरिए निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को तोड़ने की कार्रवाई की गई.पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दोनों तरफ की सड़कों को ब्लॉक कर दिया, जिससे मौके पर भीड़ जमा न हो और कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जा सके.
सामुदायिक भवन को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि सेंट पॉल स्कूल परिसर में बन रहे सामुदायिक भवन को लेकर विवाद सामने आया था. कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च का निर्माण किया जा रहा है. इसी शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की.
कांग्रेस ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
इस मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सेंट पॉल स्कूल शहर के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है. यहां से कई छात्र पढ़कर निकले हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन को कार्रवाई करनी थी तो पहले नोटिस देना चाहिए था. सुशील आनंद शुक्ला ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है.
इलाके में बनी रही तनाव की स्थिति
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती के बीच निर्माण हटाने की प्रक्रिया जारी रही. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन और विपक्ष के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं.सेंट पॉल स्कूल परिसर में हुई. इस कार्रवाई के बाद सामुदायिक भवन विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp