LIVE UPDATE

IAS Transfer: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर

IAS Transfer: गुजरात में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है,राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार डॉ रत्नकंवर एच. गढाविचारण को समग्र शिक्षा अभियान, गांधीनगर स्टेट प्रोजेक्ट पद से हटाकर साबरकांठा-हिम्मतनगर कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है। राज्य कैडर में प्रत्यावर्तन पर सुजीत कुमार को नगर आयुक्त भावनगर नगर निगम पद पर नियुक्ति के लिए शहरी विकास और शहरी आवास विभाग में निपटान में रखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही श्वेता तेवतिया, नर्मदा-राजपिपला कलेक्टर को स्थानंतरित किया गया है। उनकी सेवाएं निदेशक (प्रशासन) गुजरात, विकास निगम लिमिटेड, वडोदरा के पद पर नियुक्ति के लिए ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग को सौंप दी गई है। तेजस परमार को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से नियुक्त कर दिया गया है।

के.दी लखानी, कलेक्टर, पोरबंदर को श्रम निदेशक, गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है। एम.के मोदी, जिला विकास अधिकारी, गांधीनगर को कलेक्टर, नर्मदा- राजपीपला पद पर नियुक्त किया गया है। एन.एन दवे, कलेक्टर, साबरकांठा-हिम्मतनगर को वलसद जिले के कलेक्टर पद पर तैनात किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एस.डी धनानी, जिला विकास अधिकारी, देवभूमि-द्वारका को पोरबंदर कलेक्टर पर नियुक्त किया गया है। एन.बी, उपाध्याय, नगर आयुक्त, भावनगर नगर निगम, को सहकारी समितियों, गांधीनगर रजिस्ट्रार पद पर तैनात किया गया है।

ललित नारायण सिंह संदू, प्रबंध निदेशक, गुजरात राज्य हथकरघा और हस्तशिल्प विकास नगर लिमिटेड, गांधीनगर को राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान, गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्य हथकरघा और हस्तशिल्प विकास नगर लिमिटेड प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बी.जे पटेल, अतिरिक्त महानिरीक्षक पंजीकरण, बडोदरा जोन, वडोदरा को जिला विकास अधिकारी, गांधीनगर पद पर नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles