IAS Transfer: राज्य में बड़ा फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट



IAS Transfer 2024: ओडिशा में मोहन चरण माझी की सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। स्थानंतरित करते हुए नई जिम्मेदारी भी सौंपी भी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन एवं सार्वजनिक शिकायत विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बालासोर, नाबारंगपुर, जाजपुर, गजपति, नयागढ़ समेत कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

डॉ बिजय केतन उपाध्याय, राजस्व बोर्ड के सचिव को ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग का निदेशक बनाया गया है। उन्हें ओडिशा परिबर निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति के सचिव दिलीप रौतरी को भद्रक जिले का कलेक्टर और डीएम बनाया गया है। वहीं बालासोर के कलेक्टर आशीष ठाकरे को राजस्व बोर्ड का सचिव बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नाबारंगपुर कलेक्टर कमल लोचन मिश्रा को ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस निखिल पवन कल्याण, डीएम जाजपुर को मृदा संरक्षण और जलग्रहण विकास, भूबनेश्वर के निदेश पद पर तैनात किया गया है। बिजय कुमार दाश को कटक नगर निगम आयुक्त पद से हटाकर गजपति का कलेक्टर बनाया गया है। वह कटक विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

बालासोर के नए कलेक्टर सूर्यवंशी मयूर विकास होंगे। बौध कलेक्टर को जगतसिंघपुर का कलेक्टर बनाया गया है। नयागढ़ जिलाधिकारी का पदभार अक्षय सुनील अग्रवाल को सौंपा गया है। मलकनगरी कलेक्टर पवार सचिन प्रकाश को कालहंदी कलेक्टर बनाया गया है। ओडिशा मीनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (लैंड) कबीन्द्र कुमार साहू को देवगढ़ का डीएम बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के विशेष सचिव, ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग मधुसुदन दाश को नौपाड़ा कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। बौध के नए कलेक्टर सुब्रत कुमार पांडा होंगे। सुंदरगढ़ डीएम पद पर मनोज सत्यावन महाजन को नियुक्त किया गया है। सम्बलपुर कलेक्टर पद पर सिद्देश्वर बालीराम बोंदर को तैनात किया गया है। मयूरभंज के नए जिलाधिकारी आईएएस हेमा कांता से होंगे। जाजपुर कलेक्टर पद पर अन्वेष रेड्डी को पदस्थ किया गया है। कटक जिले के नए DM दत्तातार्य भाऊसाहब शिंदे होंगे।

आईएएस अधिकारियों के स्थानंतरण आदेश की कॉपी नीचे दी गई है- 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ias transfer

ias transfer
ias transfer

 

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp