LIVE UPDATE

IAS Transfer 2024: राज्य में आईएएस अफसरों के हुए तबादले, कई आईएएस अफसरों के प्रभार बदले, आदेश जारी

IAS Transfer 2024: नागालैंड में एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बदलाव किया गया है। कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य में 5 आईएएस अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 43 आईएएस, एनसीएस और अन्य अधिकारियों का स्थानंतरण किया था। तबादले की नई सूची में अनूप खींची, व्यासन आर, तेमसुनारो अय्यर, डॉ. जसेकुओली चुसी और आर. रामकृष्णन का नाम शामिल है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है-

वर्तमान में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग और विधि एवं न्याय विभागों में आयुक्त एवं सचिव पद पर कार्यरत बैच 2008 के आईएएस अधिकारी अनूप खींची को विधि एवं न्याय विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
March 30, 2026
केबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद ने विमान सेवा के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यासन आर, आईएएस बैच 2007, नागालैंड सीईओ और ऐग्रिकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर को होम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ऐग्रिकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर के पदभार से मुक्त कर दिया गया है।

बैच 2022 के आईएएस अधिकारी तेमसुनारो अय्यर को समग्र शिक्षा अभियान, नागालैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर  को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आयुक्त और सचिव बनाया गया है। इसके साथ वह अपने वर्तमान पद की जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया संभालेंगे जिम्मेदारी
नियुक्ति ब्रेकिंग: बिलासपुर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, डॉ. ललित प्रकाश पाटेरिया संभालेंगे जिम्मेदारी
March 30, 2026
बिलासपुर, 30 मार्च 2026. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल द्वारा डॉ. ललित प्रकाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैच 2019 के आईएएस अफसर डॉ. जसेकुओली चुसी, यातायात विभाग के आयुक्त एवं सचिव और सेन्सस ऑपरेशन के डायरेक्टर को भूमि राजस्व विभाग का आयुक्त एवं सचिव बनाया गया है।  सेन्सस ऑपरेशन के डायरेक्टर का पद बरकरार रहेगा।

आर. रामकृष्णन, आईएएस 2008, विकास आयुक्त और सीएम नेफ़्यू रियो के प्रधान सचिव को कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रधान सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
CG में टोल महंगा: 1 अप्रैल से ₹5 से ₹20 तक बढ़ेगा दाम, एनुअल पास पर इतने रुपए का अतिरिक्त भार
March 30, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ के वाहन चालकों के लिए एक बार फिर सफर महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles