UPSC Chairman: प्रीति सूदन बनीं UPSC की नई चेयरपर्सन, हमेशा चर्चा में रहीं प्रीति सूदन, 37 साल तक किया…


UPSC Chairman: प्रीति सूदन को UPSC की नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनकी नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वह गुरुवार यानी 1 अगस्त से कार्यभार संभालेंगी। प्रीति सूदन इससे पहले प्रीति आंध्र प्रदेश कैडर की प्रीति खाद्य प्रसंस्करण और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन विभाग में भी सचिव रह चुकी हैं. इसके साथ ही उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग और रक्षा मंत्रालय में भी जिम्मेदारी से काम कर चुकी हैं।

बता दें कि UPSC के पूर्व अध्यक्ष मनोज सोनी ने कुछ दिनों पहले UPSC के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि उन्होंने इसके पीछे के कारण को स्पष्ट नहीं किया था, उनके इस्तीफे की जानकारी 20 जुलाई को सामने आई थी. हालांकि, उन्होंने इससे 14 दिन पहले ही रिजाइन कर दिया था, उनका कार्यकाल अभी 5 साल का बचा हुआ था।

UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने अचानक दिया इस्तीफा, बाकी था 5 साल का कार्यकाल, बताई ये वजह

कौन है प्रीति सूदन
प्रीति सूदन, आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से वो साल 2020 में रिटायर्ड हुई थी। केद्र में उन्होंने रक्षा मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में काम किया है। इसके अलावा वो आंध्रप्रदेश में वित्त, योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि की प्रभारी भी रह चुकी हैं। इन सबके अलावा विश्व बैंक में सलाहकार के रूप में भी उन्होंने काम किया है।

प्रमुख भूमिकाएं और उपलब्धियां
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूदन ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव के रूप में भी काम किया है और महिला एवं बाल विकास तथा रक्षा मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उनके राज्य-स्तरीय अनुभव में वित्त और योजना, आपदा प्रबंधन, पर्यटन और कृषि में भूमिकाएं शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp