Trending
IAS RANU SAHU NEWS : निलंबित IAS रानू साहू का भाई गिरफ्तार : EOW ने पीयूष साहू की किया गिरफ्तार, 4 दिनों से पांडुका में डटी थी टीम
कोयला घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, ईओडब्ल्यू ने रानू साहू के भाई पीयूष साहू को गिरफ्तार किया है. गरियाबंद जिले के पांडुका स्थित उनके निवास से आज ईओडब्ल्यू की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 4 दिनों से ईओडब्ल्यू की टीम पीयूष पर नजर रखी हुई थी. 24 मई को जैसे ही पीयूष अपने घर पहुंचा तो करीबन शाम साढ़े 5 बजे ईओडब्ल्यू की टीम आ धमकी. ईओडब्ल्यू की टीम ने रानू साहू के घर को घेरा तो पीयूष दीवार फांदकर घर के पीछे भागने लगा, ईओडब्ल्यू की टीम भी पीछे दौड़ने लगी, आधे घंटे भागम भाग के बाद टीम ने पीयूष को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी के बाद कई नए खुलासे होने की सम्भावना है |
ये खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...









