LIVE UPDATE
Trending

CG बिग ब्रेकिंग: बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में हुआ ब्लास्‍ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर….तीन घंटे बाद पहुंचे कलेक्टर, 4 घंटे बाद पहुंची दमकल गाड़ियां

बेमेतरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बारूद फैक्ट्री में अचानक बलास्ट हो जाने से हड़कंप मच गया। बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लॉस्ट में 10 से लोगों के मारे जाने की आशंका है. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सुबह के वक्त हुए इस ब्लास्ट से आसपास का पूरा इलाका दहल गया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं 4 घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के पास मौजूद कई लोग इस ब्लास्ट की चपेट में आ गये। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। बारूद फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज 5-6 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. विस्फोट की वजह से प्लांट का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, जहां काम करने वाले मजदूरों के शवों के चिथड़े दूर-दूर तक नजर आ रहे हैं, लेकिन घटना के दो घंटे बाद भी घटना के हताहतों की पुष्ट जानकारी तो दूर मलबा हटाने का काम तक शुरू नहीं हुआ है. इस बीच चार घायल मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. लोग घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में घटनास्‍थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर; 20 से ज्यादा जिलों में हीट वेव अलर्ट… दुर्ग सबसे गर्म, अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं
May 23, 2026
रायपुर, 23 मई 2026। छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में करीब 10 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि ब्लास्ट की चपेट में कई लोग आकर गंभीर रूप से घायल भी हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये है। ब्लास्ट कैसे हुआ, किसकी लापरवाही थी, इस बात की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अधिकारी जांच के बाद ही कुछ बता पाने की दलील दे रहे है। फिलहाल हादसे के बाद से क्षेत्र के लोग काफी डरे हुए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, लेकिन इन्हे छूट…पैनिक खरीदारी से बचने की अपील
May 23, 2026
रायपुर, 22 मई 2026/पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles