LIVE UPDATE

IAS से थी एकतरफा मोहब्बत, प्यार में नाकामी पर पति को फंसाने के लिए CISF कमांडेट ने बनाया शातिर प्लान, गिरफ्तार

करीब 15 साल पहले आईएएस की तैयारी के दौरान हुए एकतरफा प्यार करने वाले शख्स ने प्यार में नाकामी का बदला लेने के लिए राजस्थान में सेवारत एक लेडी आईएएस अफसर के पति की कार में चरस रखवा दी, पति को ड्रग्स के जरिए फंसाने की साजिश रची, लेकिन उसकी योजना कामयाब नहीं हो सकी |  इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी सीनियर कमांडेंट रंजन प्रताप सिंह और उसके दोस्त नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया |

दिल्ली पुलिस ने पूरी साजिश का खुलासा करते हुए CISF के सीनियर कमांडेंट और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, इन दोनों पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर राजस्थान में तैनात महिला आईएएस के पति को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसा रहे थे | पुलिस ने दोनों ही आरोपियों 45 साल के सीनियर कमांडेंट रंजन प्रताप सिंह और उसके दोस्त 40 साल के नीरज कुमार चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया | पुलिस की जांच में पता चला है कि बुधवार की शाम दिल्ली के सीजीओ कंपलेक्स में इलेक्ट्रॉनिक निकेतन के पास एक कार में संदिग्ध समान होने की सूचना

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीआईएसएफ को मिली थी, उसके बाद कार की तलाशी ली गई तो उसमें 550 ग्राम चरस निकला | कार के मालिक की जब पहचान की गई तो वह राजस्थान के एक सीनियर आईएएस अधिकारी के पति के नाम की थी जो विदेश मंत्रालय के कार्यालय में सलाहकार के रूप में काम करते हैं | पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थाने में बैठा लिया, लेकिन तब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देखा गया कि पर्दे लगी एक कार से 2 लोग आकर इस अधिकारी के कार में कुछ रख रहे हैं. बाद में पता चला कि यह काम सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने की है |

 

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles