ग्रेटर नोएडा में चार दिवसीय टेंट प्रदर्शनी का भव्य समापन, 1.25 लाख से अधिक कारोबारियों ने लिया हिस्सा


ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 19 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित चार दिवसीय टेंट एवं डेकोरेशन प्रदर्शनी का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह दुआ, महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर, जीतू पटेल और जितेंद्र पटेल सहित देशभर से आए टेंट कारोबारियों की मौजूदगी रही।

समापन समारोह में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार महाराष्ट्र के एक टेंट व्यवसायी ने जीता, जिन्हें थार गाड़ी प्रदान की गई। इसके अलावा आईफोन, स्मार्ट वॉच सहित कई अन्य आकर्षक उपहार भी विजेताओं को दिए गए।

ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव सरदार करतार सिंह कोच्चर ने बताया कि चार दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में देशभर से 1.25 लाख से अधिक टेंट व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में टेंट कारोबार से जुड़े उत्पादों, नई तकनीकों और आधुनिक डेकोरेशन से संबंधित सामग्री को प्रदर्शित किया गया।

यह प्रदर्शनी आकार एग्जीबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रदर्शनी में देशभर से 1,200 से अधिक निर्माता, थोक विक्रेता और आयातक शामिल हुए।

समापन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विपुल सिंघल, संयोजक दीपक मित्तल, सीनियर वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल, आकार निदेशक जितेंद्र पटेल व परिमल पटेल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, राजस्थान अध्यक्ष रविंद्र सिंह, हरियाणा से ओमवीर सिंह, पंजाब से दिनेश कटारिया, ओडिशा से काबुली भाई, पश्चिम बंगाल से गोपाल सरकार सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ से संरक्षक नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह अजमानी, दीपक कपूर, इंद्रजीत सिंह इच्छपुरानी, चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में टेंट व्यवसायियों ने प्रदर्शनी में सहभागिता की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेंट ओनर एसोसिएशन से दीपक कपूर, सौरभ बंसल, मनीष अजमानी, विक्की सलूजा, अंकित छाबड़ा, अमित अजमानी, डिंपल सिंह, रोहन चावला, भुट्टे राज, विजय कुमार, अजय रूपेला, श्याम रूपेला, विजय रूपेला, विकास रूपेला, यश राज सिंह होरा, तपेश, अंशु अजमानी, तोलू दास, गुड्डा भाई, सफदर अली, दीपेश हीरामणि, तरनजीत सिंह होरा, जसपाल होरा, विनोद कुमार, सुभाष सवअन्नी, प्रवीण भूतड़ा, अभिषेक अग्रवाल, हरीश शर्मा, पारस होरा, करनजीत सिंह दुआ, धर्मू भाई, राजदीप सिंह दुआ, मंजीत सिंह छाबड़ा, गुरमीत सिंह और विक्की एजी टेंट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ऑल इंडिया टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के एडवाइजर इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव नरेश रॉबिन्सन, पंजाब के अध्यक्ष सरदार सतपाल सिंह गिल, महामंत्री दिनेश कटारिया, महाराष्ट्र प्रभारी विजय परदेशी, पश्चिम बंगाल से चंचल दास व गोपाल, पूर्वी दिल्ली से रामनाथ चड्ढा, फेडरेशन ऑफ शामियाना दिल्ली के अध्यक्ष विजेंद्र मान, सुरेंद्र पाल पप्पी, टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज, प्रदीप अग्रवाल, गुरप्रीत सिंह आहूजा, बीनू राय, तुलसी राम और विष्णु सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यवसायी मौजूद रहे।

समापन अवसर पर संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह दुआ ने देशभर के टेंट व्यवसायियों का आभार जताते हुए 2027 में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भी बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp