LIVE UPDATE

‘इंसाफ दो या जान ले लो’… पुलिस के खिलाफ पानी टंकी पर चढ़े दो युवकों का अनोखा विरोध…तीन घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानिए क्या है पूरा मामला

cgnews24 Team
लेखक:

cgnews24 Team

कोरबा, 11 जून 2026। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुरुवार को अनोखा विरोध देखने को मिला। थाना प्रभारी पर मारपीट, पैसे लेने और झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए दो युवक गांव की ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गए। युवकों ने ऐलान कर दिया कि जब तक संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे नीचे नहीं उतरेंगे।

ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर का आरोप है कि कुछ दिन पहले पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई थी। वहां उनके साथ लाठी, डंडे और बेल्ट से मारपीट की गई। युवकों का कहना है कि पुलिस ने उन पर जुआ खिलाने का आरोप लगाया और बाद में जमानत के नाम पर करीब 24 हजार रुपये भी वसूल लिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
CG-पुलिस की वर्दी में सोता मिला आरक्षक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; SP ने किया सस्पेंड
June 18, 2026
सक्ती, 18 जून 2026: जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक जगजीवन टोण्डे (क्रमांक 48) को अनुशासनहीनता और कर्तव्य के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों युवकों ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उनसे जबरन ऐसा बयान लिखवाया गया, जिसमें चोट लगने की वजह भागते समय गिरना बताया गया। उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया और उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं था।

इन आरोपों से नाराज होकर गुरुवार सुबह दोनों युवक पेट्रोल लेकर गांव की पानी टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना को निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। युवकों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आत्मघाती कदम उठा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे रायपुर: एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, जैन समाज के आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में होंगे शामिल
June 18, 2026
रायपुर, 18 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लगातार समझाइश दी और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

दूसरी ओर, हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई थी और लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
रेल यात्रियों से चोरी के जेवर खरीदने वाला नागपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार, GRP ने 9 ग्राम सोना किया बरामद
June 18, 2026
बिलासपुर, 18 जून 2026. रेल यात्रियों के सामान और जेवरात चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में जीआरपी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल मामला आरोप-प्रत्यारोप के बीच जांच के दायरे में है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि युवकों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp