LIVE UPDATE

अरबपतियों की सूची में टॉप पर पहुंचे गौतम अडानी, मुकेश अंबानी के साथ शाहरुख, ऋतिक के नाम भी लिस्ट में शामिल

भारत के 334 अरबपतियों की रिच लिस्‍ट जारी हुई है, जिसमें गौतम अडानी टॉप पर पहुंच गए हैं. इसके बाद रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं. यानी हुरुन रिच लिस्‍ट में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं. इसके बाद मुकेश अंबानी और शिव नादर हैं. पहली बार हुरुन रिचल लिस्‍ट 2024 में 300 से ज्‍यादा भारतीय अरबपति शामिल किए गए हैं. यह 13 साल पहले जारी हुई लिस्‍ट से 6 गुना ज्‍यादा है।

रुन रिच लिस्‍ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है. इस लिस्‍ट में अब 1,500 से अधिक व्यक्तियों की कुल संपत्ति ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक है. यह सात साल पहले की तुलना में 150% की बढ़ोतरी को दिखाता है. हुरुन इंडिया ने कुल 1,539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो पिछले साल की तुलना में 220 की उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहली बार शामिल हुए इतने लोग
हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में 1500 से ज्‍यादा व्‍यक्ति पहली बार शामिल हुए हैं, जो पिछले पांच सालों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी है. इन लोगों की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. वहीं पहली बार इस लिस्‍ट में 334 अरबपति शामिल हुए हैं, जिनके पास अरबों की संपत्ति है।

CG News: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, विभाग ने देर रात जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाहरुख खान भी लिस्‍ट में शामिल
हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि भारत ‘Wealth Creation Olympics’ में गोल्‍ड मेडल जीतना जारी रखता है. शीर्ष 20 सेक्‍टर में सभी नए चेहरे शामिल हुए. भारत एशिया के वेल्‍थ क्रिएशन इंजन के रूप में उभर रहा है! जबकि चीन में अरबपतियों की संख्या में 25% की गिरावट देखी गई, भारत ने 29% की वृद्धि का अनुभव किया, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गया है।

2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में फेमस बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का भी है , जिनकी उम्र 58 साल है और जिनकी कुल संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये है. खान की संपत्ति मुख्य रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में उनके निवेश से आती है. इसके बाद फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जूही चावला और उनका परिवार, ऋतिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles