LIVE UPDATE
Trending

EX CM BHUPESH BAGHEL BIHAR IN-CHARGE : EX सीएम भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी: बिहार में बने सियासी हालातों पर रखेंगे नजर, करेंगे डैमेज कंट्रोल, न्याय यात्रा के सीनियर ऑब्जर्वर भी बनाये गये

बिहार में चल रही सियासी हलचल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने भूपेश बघेल को बिहार में डैमेज कंट्रोल का जिम्मा दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बिहार में चल रही सियासी गतिविधियों पर भी नज़र रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेगुगोपाल ने आदेश जारी कर दिए हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में दूसरी बार भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से मणिपुर में हुई है। ये यात्रा गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंची थी। 26-27 जनवरी को दो दिन के विराम के बाद बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिलों से गुजरेगी। फिर 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा 31 जनवरी को मालदा के रास्ते पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद से होकर गुजरेगी। राहुल की इस यात्रा को पहले असम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में पश्चिम बंगाल में भी यात्रा में कुछ रुकावटें आईं। दरअसल पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच कुछ तनाव देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
April 18, 2026
रायपुर, 18 अप्रैल 2026: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद से ही बीजेपी लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो मणिपुर से 14 जनवरी को प्रारंभ हुई है और फरवरी माह में छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के रास्ते यात्रा रायगढ़ लोकसभा, जांजगीर लोकसभा, कोरबा लोकसभा और सरगुजा लोकसभा होते हुए उत्तरप्रदेश प्रवेश करेंगी। यात्रा की तैयारी हेतु प्रदेश संयोजक एवं जिला संयोजक की नियुक्ति कर दी गई है। जो यात्रा का रूट मैप तैयार कर रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने डोनेशन फार नेशन की भी चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने शक्ति अनुसार डोनेशन देकर पार्टी को सहयोग करें।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles