CM हेल्पलाइन का असर: शिकायत के 24 घंटे में ठीक हुआ हैंडपंप, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

रटगा में पेयजल समस्या पर तत्काल एक्शन, संत राम बोले—इतनी जल्दी समाधान की उम्मीद नहीं थी, शासन-प्रशासन पर बढ़ा भरोसा


रायपुर, 12 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की पहल का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत रटगा में खराब हैंडपंप की शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर दिया गया। हैंडपंप के दोबारा चालू होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिली है।

रटगा निवासी संत राम ने अपने आसपास खराब पड़े हैंडपंप की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्रशासन तक पहुंचते ही संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की मैदानी टीम मौके पर पहुंची और खराब हैंडपंप का निरीक्षण किया। आवश्यक मरम्मत के बाद महज 24 घंटे के भीतर हैंडपंप को दोबारा चालू कर दिया गया।

24 घंटे में समाधान, ग्रामीणों को मिली राहत

हैंडपंप चालू होने के बाद संत राम समेत आसपास के ग्रामीणों को फिर से आसानी से पेयजल उपलब्ध होने लगा। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह राहत बड़ी मानी जा रही है।

ग्रामीण संत राम ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि समस्या का समाधान होगा, लेकिन इतनी जल्दी कार्रवाई होगी, इसकी उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने के बाद विभागीय कर्मचारी तुरंत पहुंचे और 24 घंटे के भीतर हैंडपंप ठीक कर दिया गया। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘सीएम हेल्पलाइन आम लोगों के लिए बहुत उपयोगी’

समस्या का समाधान होने पर संत राम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई होने से उनका भरोसा शासन-प्रशासन पर और मजबूत हुआ है।

सुशासन का सीधा असर, दफ्तरों के चक्कर से राहत

रटगा की यह घटना बताती है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग तक पहुंचाने और उसके निराकरण की प्रक्रिया से ग्रामीणों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम हो रही है।

पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी शिकायत का समयबद्ध निराकरण ग्रामीणों के लिए सीधे तौर पर राहत लेकर आया है।

‘विष्णु का सुशासन’ जमीनी स्तर पर दिखा

रटगा में शिकायत से समाधान तक की पूरी प्रक्रिया ‘विष्णु के सुशासन’ की उस अवधारणा को रेखांकित करती है, जिसमें नागरिकों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका संवेदनशील और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

एक ओर ग्रामीण ने अपनी समस्या हेल्पलाइन के जरिए शासन तक पहुंचाई, वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान किया। शिकायत से लेकर समाधान तक महज 24 घंटे का समय ग्रामीणों के लिए प्रशासनिक तत्परता की मिसाल बन गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp