Trending

छत्तीसगढ़ में तड़के ED की ताबड़तोड़ रेड; इस बड़े के 3 ठिकानों पर एक साथ छापा…भोपाल से आए अधिकारी


राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED की दस्तक से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने एक साथ तीन ठिकानों पर धावा बोला। भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों समेत कई ठिकानों पर जांच शुरू की है।

सबसे पहले भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठानों में ED की टीम पहुंची। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई। टीम के अधिकारी परिसरों के भीतर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं।

तीन ठिकाने, एक साथ कार्रवाई… आखिर ED के रडार पर कौन?

ED की कार्रवाई को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर राजनांदगांव में इतनी बड़ी रेड किस मामले को लेकर हुई है? फिलहाल एजेंसी की ओर से छापेमारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल तैनात है और अंदर ED की जांच लगातार जारी है।

सुबह-सुबह पहुंची टीम, शहर में मचा हड़कंप

भोपाल और रायपुर से पहुंची टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू कर जिस तरह से दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए हैं, उससे मामला गंभीर माना जा रहा है। हालांकि ED की जांच किस केस से जुड़ी है और कार्रवाई में अब तक क्या मिला है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल राजनांदगांव में ED की रेड सबसे बड़ी चर्चा बनी हुई है और हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि जांच के बाद एजेंसी क्या खुलासा करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp