LIVE UPDATE

‘ई-स्वास्थ्य धाम’ ऐप : चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ ऐप की शुरुआत, जानिये कैसे करता है काम

चार धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप बनाया गया है, छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाये गये ई-स्वास्थ्य धाम एप अपने मोबाइल में अपलोड करने का आग्रह किया है। चारधाम जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा यह एप तैयार किया गया है।

इस एप के माध्यम से यात्रीगणों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी निर्बाध रूप से मिल सकेगी। किसी तरह की मेडिकल जरूरत पड़ने पर भी इस एप से उन्हें सहायता मिल सकेगी। इस एप के माध्यम से समय-समय हर उत्तराखंड सरकार द्वारा हेल्थ चेकअप संबंधी जारी किये गये निर्देशों की भी जानकारी मिल सकेगी। चारधाम जाने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य में किसी तरह की दिक्कत न आये, इसके लिए इस एप का निर्माण किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सरकारी नौकरियों के नियम में बदलाव: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य…इन 38 पदों के लिए नई योग्यता लागू
CG-सरकारी नौकरियों के नियम में बदलाव: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य…इन 38 पदों के लिए नई योग्यता लागू
May 26, 2026
रायपुर, 26 मई 2026. छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्येक श्रद्धालु को अपना मेडिकल रिकॉर्ड ई-स्वास्थ्य धाम एप्लीकेशन पर अपलोड करना होगा। स्वास्थ्य विभाग श्रद्धालुओं के लिए मौके पर ही स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करेगा। इन जांच स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग के अलावा हंस और विश फाउंडेशन के डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण लगातार कर रही है, ताकि किसी भी आपातकाल में यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को सही और समय पर इलाज मिल सके. इसके लिए ये ऐप काफी सुविधाजनक हो सकता है.

50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की जांच अनिवार्य
सचिवालय में सोमवार को स्वास्थ्य एवं पर्यटन विभाग की बैठक के दौरान इस ऐप के संबंध में जानकारी दी गई. बताया गया कि चारधाम यात्रा के पंजीकरण पोर्टल पर इस एप को रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र बनाए गए हैं, जहां 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की जांच अनिवार्य की गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
May 26, 2026
रायपुर 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य सचिव ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं की तरफ से अपनी बिल्कुल सही मेडिकल हिस्ट्री पंजीकरण के दौरान उपलब्ध कराई जाती है तो इससे प्रशासन को आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ठीक और सही समय पर इलाज भी मिल सकेगा. श्रद्धालुओं तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी निर्बाध रूप से पहुंचाने के लिए ऐप को लगातार अपडेट भी किया जाएगा ताकि समय समय पर ठीक और अच्छी सुविधा यात्रियों को मिलती रहे.

 

ये खबर भी पढ़ें…
CG-चलती BMW में गर्लफ्रेंड का डांस VIDEO वायरल: मोबाइल निकालकर डांस करते बनाई रील, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पकड़ थाने ले गई पुलिस
CG-चलती BMW में गर्लफ्रेंड का डांस VIDEO वायरल: मोबाइल निकालकर डांस करते बनाई रील, रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पकड़ थाने ले गई पुलिस
May 26, 2026
बिलासपुर 26 मई 2026। बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर चलती BMW कार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट और डांस करना युवक-युवती...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

Related Articles