Trending

DSP निलंबित ब्रेकिंग: CG दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप, देखिये आदेश


रायपुर, 5 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा जिले की उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ प्राप्त शिकायत की प्रारंभिक जांच में वित्तीय लेन-देन, अवैध आर्थिक लाभ, पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आरोप पाए गए हैं।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जांच के दौरान दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभास पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना है।

नियम-9 के तहत कार्रवाई
राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत DSP कल्पना वर्मा को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर (अटल नगर) निर्धारित किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। आदेश पर अवर सचिव (गृह/पुलिस विभाग) के हस्ताक्षर हैं।

प्रशासनिक हलकों में हलचल
DSP स्तर के अधिकारी पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि मामले की विभागीय जांच आगे और तेज हो सकती है, साथ ही अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp