LIVE UPDATE
Trending

DSP पर सरकारी आवास में 14 साल की नाबालिग से रेप का आरोप, चार साल बाद डीएसपी के खिलाफ FIR, पत्नी की शिकायत के बाद आया नया मोड़

बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां डीएसपी के खिलाफ नाबालिग से रेप करने के 4 साल पुराने एक मामले में केस दर्ज किया गया है, ये मुकदमा किसी और ने नहीं बल्कि डीएसपी की पत्नी ने ही दर्ज करवाया है |

डीएसपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पुलिस स्टेशन में आरोपी डीएसपी कमलाकांत प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, थाना प्रभारी रवि रंजना ने बताया कि डीएसपी के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है. पीड़िता और उसके भाई का बयान भी रिकॉर्ड कर लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ बना नक्सल मुक्त प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ बना नक्सल मुक्त प्रदेश: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
March 31, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से लगभग मुक्त प्रदेश घोषित करते हुए बड़ी उपलब्धि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के भाई ने की ये मांग
बता दें कि आरोपी डीएसपी इस वक्त सीएसबीसी, पटना में तैनात है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता के भाई ने आरोपी डीएसपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
उस दिन क्या हुआ था?

शिकायत के मुताबिक, आरोपी डीएसपी साल 2017 में गया जिले में तैनात था. एक दिन वो 14 साल की नाबालिग लड़की को अपने घर काम के बहाने ले गया और वहां उसके साथ रेप किया. इसके बाद पटना पहुंचने पर पीड़िता ने आपबीती डीएसपी की पत्नी आनंद तनुजा को सुनाई. जिन्होंने डीएसपी के खिलाफ आवाज उठाई. फिर साल 2019 में ये मामला सीआईडी को सौंप दिया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े, युद्ध के बीच बड़ा झटका, चार महीने में करीब ₹500 तक बढ़ी कीमत
April 1, 2026
नई दिल्ली। देश में महंगाई के बीच एक बार फिर LPG सिलेंडर महंगा हो गया है। 1 अप्रैल 2026 से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज होने पर उनकी पत्नी तनुजा ने कहा कि पीड़ित बच्ची ने मुझे उस पर हुए अत्याचार के बारे में बताया. फिर मैंने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया. हालांकि ससुराल वालों ने मुझे ऐसा करने से रोका. पीड़िता को इंसाफ मिलना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
रेलवे ने बदले रिफंड के नियम; लेट टिकट कैंसिलेशन पर ZERO रिफंड, रेलवे ने सख्त किए नियम
April 1, 2026
1 अप्रैल 2026 से भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। नए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles