छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर, आज से खुलेंगी विदेशी शराब की फुटकर और प्रीमियम दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश, जानें समय


लॉकडाउन के लगभग 54 दिनों बाद छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब की फुटकर और प्रीमियम दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है । फिलहाल देशी शराब दुकानों को बिक्री की अनुमति मिली हुई थी |

राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कलेक्टर जिले के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विदेशी मदिरा दुकानों के संचालन के लिए समय सीमा निर्धारित करेंगे है। जानकारी के अनुसार विदेशी मदिरा की दुकानें प्रातः 09 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित की जाएंगी । मदिरा दुकानों के संचालन के दौरान कोविड प्रोटोकाल और कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन की ओर से समय-समय पर जारी एसपीओ का पालन करना अनिवार्य होगा। हालांकि आदेश में पहले से चल रही शराब के होम डिलीवरी सिस्टम और ऑन लाइन आर्डर सिस्टम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp